Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News: जल्द दौड़ती नजर आएगी हाईस्पीड वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें, घंटों का सफर मिनटों में होगा पूरा; देखें रूट चार्ट

UP News
X

UP News

UP News: लखनऊ: लखनऊ के रास्ते जल्द ही हाईस्पीड वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का संचालन शुरू होने जा रहा है। रेलवे ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रस्तावित योजना के तहत वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें पटना, जयपुर, मुंबई, जम्मू और दिल्ली रूट पर चलाई जाएंगी। पहले चरण में मुंबई और पटना रूट पर इन ट्रेनों को उतारने की योजना है, जिनका संचालन अगले तीन महीनों के भीतर शुरू होने की संभावना है।

UP News: उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी इन ट्रेनों के संचालन को लेकर प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं, जिन्हें जल्द ही रेलवे बोर्ड और संबंधित जोनल मुख्यालयों को भेजा जाएगा। हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की घोषणा की थी, जो गुवाहाटी से कोलकाता के बीच चलेगी और जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसी क्रम में लखनऊ होकर चलने वाली ट्रेनों का खाका भी तैयार किया जा रहा है।

UP News: सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से वाराणसी वाया लखनऊ, लखनऊ से पटना, मुंबई, जयपुर और अयोध्या से जम्मू वाया लखनऊ वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें प्रस्तावित हैं। पहले चरण में दो ट्रेनें शुरू होंगी, जबकि बाकी छह से आठ महीनों में चलाई जाएंगी।

UP News: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी और इसमें कवच सुरक्षा प्रणाली, फायर सेफ्टी सिस्टम, एआई कैमरे, सेंसरयुक्त दरवाजे और आधुनिक ड्राइवर केबिन जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। ट्रेन में 16 कोच होंगे, जिनमें कुल 823 यात्रियों के सफर की व्यवस्था रहेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019