UP News
UP News : वाराणसी। भारत के सांस्कृतिक और धार्मिक केंद्र काशी में अब मंदिर और घाट रात्रि में भी जगमगाते दिखाई देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘एक्शन प्लान फॉर काशी एंड सारनाथ’ के तहत, वाराणसी के 10 प्रमुख स्थलों पर फसाड लाइटिंग का कार्य जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कुल लागत 24.10 करोड़ रुपये प्रस्तावित है और इसका उद्देश्य काशी के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक वैभव को रात के समय भी दर्शनीय बनाना है।
UP News : वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने बताया कि इस योजना में अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट, पंचगंगा घाट, केदार घाट, संकट मोचन मंदिर, काल भैरव मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, भारत माता मंदिर, दुर्गा कुंड मंदिर और तुलसी मानस मंदिर शामिल हैं। फसाड लाइटिंग के माध्यम से इन स्थलों की वास्तुकला और भव्यता रात्रि में भी उजागर होगी, जिससे श्रद्धालु और पर्यटक एक नया अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
UP News : वीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य न केवल स्थलों की सुंदरता बढ़ाना है, बल्कि पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। यह पहल काशी के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने में मदद करेगी और शहर को वैश्विक सांस्कृतिक राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
UP News : साथ ही, इस परियोजना से स्थानीय व्यापार, हस्तशिल्प उद्योग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि फसाड लाइटिंग से काशी में रात्रिकालीन पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और शहर की पहचान विश्व पर्यटन मानचित्र पर और अधिक मजबूत होगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


