Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News: गोण्डा में शार्ट-सर्किट से लगी भयंकर आग में दर्जन भर छप्पर जलकर राख...

UP News: गोण्डा में शार्ट-सर्किट से लगी भयंकर आग में दर्जन भर छप्पर जलकर राख...
X

UP News: गोण्डा में शार्ट-सर्किट से लगी भयंकर आग में दर्जन भर छप्पर जलकर राख…

UP News: उत्तर प्रदेश के गोण्डा से बड़ी खबर सामने आई है, वजीरगंज थानाक्षेत्र के डलई शुक्ल पुरवा में बिजली के शार्ट-सर्किट से लगी भयंकर आग से गाँव के एक दर्जन लोगों के घर स्वाहा हो गये।
बताया जाता है कि यह भयावह आग साढ़े पांच बजे के करीब गाँव में लगी। आग से गाँव में चीख पुकार मच गई, लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी जो महज आधे घंटे में ही वहाँ पहुँच गई। जिसकी मदद से ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

UP News: गाँव के पैगंबर ने बताया कि,लगभग साढ़े पाँच बजे शाम को बिजली की शार्ट-सर्किट की वजह से यह आग लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे गाँव को अपने जद में ले लिया। जिसमें एक दर्जन लोगों से अधिक के घर जल गये तथा उसमें रखे तीस कुंतल भूसा,गेंहू व अन्य अनाज तथा कपड़े और हजारों की नगदी भी इस भयावह अग्निकांड में स्वाहा हो गये। पैगंबर ने बताया गनीमत रही कि,आग लगते ही सभी ने अपने पशुओं को खोल दिया था नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019