Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : सीएम की बैठक से गायब अफसरों पर मंडलायुक्त का एक्शन, वेतन रोका, शासन को भेजा कार्रवाई का प्रस्ताव

UP News
X

UP News

UP News : गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में रविवार को गोरखपुर के एनेक्सी भवन में आयोजित विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित पांच अधिकारियों के खिलाफ मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कठोर कार्रवाई की है।

UP News : मंडलायुक्त ने इन अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र प्रेषित किया गया है।

UP News : बैठक में गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों में सीएंडडीएस यूनिट 14, 19 और 42 के परियोजना प्रबंधक, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ (यूपीआरएनएसएस)-प्रथम के अधिशासी अभियंता और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य शामिल हैं।

UP News : सीएम के समीक्षा सत्र और उनके प्रस्थान के बाद मंडलायुक्त ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन अधिकारियों के वेतन पर एक दिन की कटौती का आदेश जारी किया। साथ ही, उनके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की सिफारिश शासन को भेजी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019