Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP NEWS: यूपी के एडेड स्कूलों का समय बढ़ाने की मांग, सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

UP NEWS
X

UP NEWS

UP NEWS: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) विद्यालय प्रबंधक सभा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर स्कूलों की समय अवधि साढ़े छह से बढ़ाकर साढ़े सात घंटे करने की मांग की है। सभा के अध्यक्ष अशोक वाजपेई के नेतृत्व में शुक्रवार को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि समय बढ़ाने से कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं और अंग्रेजी शिक्षा के लिए अलग से क्लास संचालित हो सकेंगी। इसके अलावा, शिक्षकों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की पुरानी व्यवस्था बहाल करने, खाली पदों पर अंशकालिक शिक्षकों की नियुक्ति, और प्रोजेक्ट अलंकार के तहत प्रबंधक अंशदान 25% से घटाकर 5% करने की मांग भी उठाई गई।

UP NEWS: राज्य सरकार ने एडेड स्कूलों के जर्जर भवनों के जीर्णोद्धार का भी निर्णय लिया है। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 85% से अधिक परिषदीय स्कूलों का कार्य पूरा होने के बाद, अब एडेड स्कूलों के लिए मैचिंग ग्रांट से जीर्णोद्धार होगा। इसके लिए जिलेवार सर्वेक्षण कर सूची तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री ने मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019