Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : ठंड के आगे थमी पढ़ाई, शीतलहर के चलते 12वीं तक के सभी स्कूल 1 जनवरी तक बंद

UP News
X

UP News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेशभर में 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 1 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह निर्देश सोमवार से प्रभावी हो गया है।

UP News : प्रदेश में सर्द पछुआ हवाओं के चलते गलन लगातार बढ़ रही है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी जिलों में भी साफ नजर आने लगा है। घना कोहरा छाए रहने से सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

UP News : मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक ठंड से किसी भी तरह की राहत से इनकार किया है। विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के 37 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर सहित 12 जिलों में विशेष चेतावनी दी गई है।

UP News : दिन के तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर खतरा बढ़ गया है। ऐसे में सरकार का यह फैसला अभिभावकों और छात्रों के लिए राहत भरा माना जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019