Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : सीएम योगी का वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर संदेश : कहा- घर सूने हो रहे, वृद्धाश्रम बढ़ना चिंताजनक

Asian News
UP News
X

UP News : लखनऊ। विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने सनातन संस्कृति में वृद्धजनों के सम्मान की परंपरा को रेखांकित किया और आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते वृद्धाश्रमों तथा सूने घरों को चिंताजनक बताया।

UP News : सनातन संस्कृति में माता-पिता को ईश्वर का दर्जा

सीएम योगी ने कहा कि सनातन संस्कृति में माता-पिता को साक्षात ईश्वर माना जाता है। भगवान राम ने माता-पिता के मान के लिए 14 वर्ष का वनवास स्वीकार किया, जबकि भगवान गणेश ने माता-पिता को ही संपूर्ण सृष्टि मानकर उनकी परिक्रमा की। श्रवण कुमार की कथा भी वृद्ध सेवा का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों का सम्मान केवल संस्कार नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली सभ्यता की पहचान है।

UP News : घर सूने हो रहे, वृद्धाश्रम बढ़ रहे: चिंता जताई

मुख्यमंत्री ने चिंता जताते हुए कहा कि आजकल घर सूने हो रहे हैं और वृद्धाश्रम तेजी से बढ़ रहे हैं। युवा पीढ़ी काम की तलाश में घर से दूर रहती है, जिससे वृद्ध माता-पिता अकेले पड़ जाते हैं। उम्र के इस पड़ाव में उन्हें अपनत्व और देखभाल की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, लेकिन दुर्भाग्य से कई बार अपनों का दुर्व्यवहार भी उन्हें सहन करना पड़ता है।

UP News : सरकार देगी ₹1500 मासिक पेंशन

सीएम योगी ने कहा कि वृद्धजनों और निराश्रित महिलाओं के सम्मानपूर्ण जीवन के लिए प्रदेश सरकार ने ₹1,500 प्रतिमाह पेंशन देने का फैसला किया है। निराश्रित महिलाओं को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़ा जाएगा। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना का भी लाभ मिलेगा।

UP News : योग अपनाएं, स्वस्थ वृद्धावस्था का संकल्प

मुख्यमंत्री ने सभी वृद्धजनों से अपील की कि वे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग अवश्य अपनाएं। उन्होंने याद दिलाया कि इस वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ है, जो वृद्धजनों के सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन का वैश्विक संकल्प है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019