Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : सीएम योगी ने डॉ. रामविलास दास वेदांती को दी श्रद्धांजलि, बोले- राम काज को समर्पित था उनका जीवन

Dev Verma
UP News
X

UP News

UP News : अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पूर्व सांसद और वरिष्ठ संत डॉ. रामविलास दास वेदांती को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी अयोध्या स्थित हिंदू धाम आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने वेदांती जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. रामविलास दास वेदांती का संपूर्ण जीवन प्रभु श्रीराम और रामकाज की सेवा को समर्पित रहा।

UP News : मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वेदांती जी रामकथा का वाचन करते हुए नश्वर शरीर से मुक्त हुए, जो उनके जीवन की साधना और आस्था को दर्शाता है। राम जन्मभूमि आंदोलन के हर चरण में उनकी सक्रिय और निर्णायक भूमिका रही। वे प्रारंभ से ही मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे और इसे जनआंदोलन से भव्य राम मंदिर के निर्माण तक पहुंचाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

UP News : सीएम योगी ने बताया कि भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद 25 नवंबर को आयोजित ध्वजारोहण समारोह में भी डॉ. वेदांती जी की उपस्थिति रही थी और उन्हें उनका सानिध्य प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि वेदांती जी उन संतों में थे, जिन्होंने वर्षों तक मंदिर निर्माण की आवाज को बुलंद रखा और 1983 से लेकर आज तक आंदोलन के हर संघर्ष और पड़ाव में अग्रणी भूमिका निभाई।

UP News : मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि गोरक्षपीठ से वेदांती जी का गहरा आत्मीय संबंध रहा और उनका निधन न केवल संत समाज, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका तपस्वी, त्यागमय और राष्ट्रसेवा से जुड़ा जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

UP News : इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी शोक संदेश साझा करते हुए लिखा कि आज श्री अयोध्या धाम में पूर्व सांसद एवं वशिष्ठ आश्रम के पूज्य संत, ब्रह्मलीन डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। ‘राम काज और राष्ट्र सेवा’ के लिए समर्पित उनका जीवन सदैव स्मरणीय और प्रेरणादायक रहेगा। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019