Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : सीएम योगी का बड़ा ऐलान, वकील-डॉक्टर-शिक्षक और पत्रकार को भी मिलेगा आवास

Asian News
UP News
X

UP News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0’ के तहत 92 हजार से अधिक लाभार्थियों के खातों में आवास निर्माण की पहली किस्त जारी की। इस दौरान करीब 900 करोड़ रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हर गरीब परिवार के पास अपना पक्का घर होना चाहिए।

UP News : पत्रकारों समेत कई पेशेवर वर्गों को भी मिलेगा आवास

लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आने वाले समय में गरीबों के साथ-साथ वकीलों, डॉक्टरों, शिक्षकों और पत्रकारों के लिए भी सस्ते आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर जिले में ऐसे आवासीय प्रोजेक्ट तैयार किए जाएं, ताकि इन वर्गों को भी स्थायी आवास मिल सके।

UP News : माफिया से मुक्त जमीन पर बनेंगी इमारतें

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहले कई सरकारी जमीनों पर माफिया का कब्जा था। सरकार ने ऐसी जमीनों को कब्जे से मुक्त कराया है और अब इन्हीं स्थानों पर जरूरतमंद लोगों के लिए बहुमंजिला आवासीय भवन बनाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों के पास अपनी जमीन नहीं है, उन्हें इन परियोजनाओं के माध्यम से घर उपलब्ध कराए जाएंगे।

UP News : पत्रकारों के लिए विशेष पहल

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पत्रकारों का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि यह वर्ग दिन-भर काम के सिलसिले में इधर-उधर रहता है। यदि उन्हें हर जिले में सस्ते आवास उपलब्ध हो जाएं तो उनके पास भी स्थायी रहने का स्थान होगा। उन्होंने नगर विकास विभाग और जिला प्रशासन को इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

UP News : प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सुधार का दावा

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चल रही योजनाओं का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि जब गरीब, वंचित और पिछड़े वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ मिलता है तो उनकी आय बढ़ती है और इससे राज्य की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होती है।

UP News : महिलाओं और युवाओं के लिए भी योजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। साथ ही छोटे व्यापारियों, ठेला-खोमचा लगाने वालों और युवाओं को भी आर्थिक सहायता और बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019