UP News: देश की पहली नाइट लैंडिंग हवाई पट्टी का सीएम योगी ने किया निरीक्षण...

UP News: देश की पहली नाइट लैंडिंग हवाई पट्टी का सीएम योगी ने किया निरीक्षण…
UP News: देश की पहली नाइट लैंडिंग हवाई पट्टी का सीएम योगी ने किया निरीक्षण…
UP News: शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा एक्सप्रेस-वे पर बनी देश की पहली नाइट लैंडिंग हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। यह हवाई पट्टी 3.50 किलोमीटर लंबी है, जिस पर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान दिन और रात कभी भी उतर सकेंगे। राफेल, मिराज और जगुआर जैसे आधुनिक लड़ाकू विमानों के अभ्यास के लिए भी यह हवाई पट्टी पूरी तरह तैयार है। गंगा एक्सप्रेस-वे पर निर्मित यह हवाई पट्टी देश की एकलौती ऐसी सुविधा है, जिसे रात के समय भी पूरी क्षमता के साथ उपयोग में लाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को इस आधुनिक हवाई पट्टी का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। हवाई पट्टी के दोनों ओर 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था और मजबूत होगी। इससे आपराधिक गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई संभव होगी और आवागमन भी सुरक्षित रहेगा।

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि इस एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से गाजीपुर तक बढ़ाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सकेंगे। इसके अलावा मेरठ को हरिद्वार से जोड़ने की भी योजना है। एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक हब बनाए जाएंगे, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
UP News: सीएम योगी ने यह भी बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे को फर्रुखाबाद से लिंक एक्सप्रेसवे के माध्यम से बुंदेलखंड से जोड़ा जाएगा, जिससे बुंदेलखंड क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को गति मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य 2025 के नवंबर तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार बन रहे एक्सप्रेसवे समय और ईंधन की बचत के साथ प्रदेश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


