Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : सीएम योगी ने 200 लोगों की सुनी समस्याएं, गंभीर बीमारियों के इलाज में सरकार करेगी पूरी मदद

UP News
X

UP News : गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनकी हर परेशानी का समाधान करेगी। खास तौर पर गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने वालों को सीएम ने भरोसा दिलाया कि वे बिना चिंता किए अच्छे अस्पतालों में इलाज कराएं, सरकार उपचार का पूरा खर्च वहन करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जरूरतमंदों के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से तुरंत सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।

UP News : जनता दर्शन में संवेदनशील रुख- शनिवार शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में जनता दर्शन का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपे। सीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित को परेशान नहीं होना पड़ेगा और हर मामले में संवेदनशील रवैया अपनाया जाए।

UP News : गंभीर बीमारियों के लिए आर्थिक सहायता का आश्वासन- जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार धन की कमी को इलाज में बाधा नहीं बनने देगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपचार के लिए इस्टीमेट की प्रक्रिया जल्द पूरी कर शासन को भेजी जाए, ताकि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त सहायता राशि प्रदान की जा सके।

UP News : जमीन और दबंगई के मामलों में सख्ती का निर्देश- मुख्यमंत्री ने जमीन कब्जा या दबंगई से संबंधित शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। एक महिला की शिकायत पर सीएम ने तत्काल जमीन का पट्टा देने का आदेश दिया। इसके अलावा, पारिवारिक विवादों के निस्तारण के लिए दोनों पक्षों को बैठाकर संवाद करने की सलाह दी गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019