Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : गोरखपुर वासियो को सीएम योगी ने दी बड़ी सौगात...

UP News : गोरखपुर वासियो को सीएम योगी ने दी बड़ी सौगात...
X

UP News : गोरखपुर वासियो को सीएम योगी ने दी बड़ी सौगात…

UP News : अपने दौरे पर गोरखपुर आये प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 102 .71 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दिया.सीएम योगी ने खोराबार में बने प्रदेश के पहले कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया .गोरखपुर नगर निगम की तरफ से खोराबार में प्रस्तावित मेडिसिटी प्रोजेक्ट स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 76.40 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व 26.31 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण किया.इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता पर आधारित कॉमिक्स पुस्तक का विमोचन किया.लोकार्पण की परियोजनाओं में 4.71 करोड़ रुपये की लागत से बने कल्याण मंडपम के अलावा 4.55 करोड़ रुपये की लागत से बने गैस आधारित पशु शवदाह गृह, महादेवपुरम से रामगढ़ताल में फेज 2 पम्पिंग स्टेशन, 2.46 करोड़ रुपये से नाला निर्माण कार्य, एकला बांध से पशु शवदाह गृह,68 लाख रुपये से सड़क निर्माण,महेवा मंडी कान्हा गोशाला में 97 लाख रुपये से शेड निर्माण के कार्य शामिल रहे.इस अवसर पर सीएम योगी 12.94 करोड़ रुपये की लागत से महानगर के विभिन्न वार्डों, चिल्लूपार, बांसगांव व सहजनवा नगर पंचायत में सड़क, नाली और नाला निर्माण के कार्यों का भी लोकार्पण किया. शिलान्यास के कार्यों में वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट, घंटाघर का सौंदर्यीकरण, पांच वार्डों में वार्ड ऑफिस, नगर निगम के 80 वार्डों और विभिन्न नगर पंचायतों में सड़क व नाली के निर्माण कार्य सम्मिलित हैं.

UP News : गोरखपुर में तीन अन्य कल्याण मंडपम का भी निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिससे शहरी आबादी के मध्यम वर्ग एवं निम्न वर्ग के लोगों को किसी भी प्रकार के अनुष्ठानिक एवं मांगलिक कार्यक्रम कराये जाने के लिए सस्ते एवं किफायती दरों पर उच्च कोटि की सुविधा प्राप्त होगी.इसमें एक साथ दो अनुष्ठानिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकता है.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 23 जुलाई 2023 को गरीबों के मांगलिक कार्यक्रमों व अन्य आयोजनों के लिए कल्याण मंडपम बनाने की घोषणा की थी. मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप नगर निगम कई स्थानों पर कल्याण मंडपम बना रहा है. इसी क्रम में पहला कल्याण मंडपम खोराबार में बनकर तैयार हो गया है. मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत नगर निगम के नवसृजित वार्ड खोराबार में 4.71 करोड़ रुपये की लागत से कल्याण मंडपम का निर्माण कराया गया है. लगभग 11500 वर्ग फीट भूमि पर बने कल्याण मंडपम में एक बड़ा हॉल, किचन, पार्किंग की सुविधा, एक एसी मीटिंग हॉल, एक नाॅन एसी मीटिंग हॉल, 7 एसी सूट्स रूम, तीन नाॅन एसी रूम के साथ-साथ स्नानागार, शौचालय इत्यादि की व्यवस्था की गई है.


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019