Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : कॉपरेटिव इंटर कॉलेज में 11वीं के छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में आक्रोश

UP News
X

UP News

UP News : गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के कॉपरेटिव इंटर कॉलेज में एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। सोमवार को 11वीं के छात्र सुधीर भारती (17) को बाइक सवार चार बदमाशों ने कॉलेज के अंदर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के दौरान छात्र और शिक्षक सहम गए और कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई।

UP News : सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी SSP राजकरन नैय्यर भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

UP News : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुधीर अपने दोस्तों के साथ कॉलेज के प्रांगण में खड़ा था, तभी चार बदमाश वहां आए और उसे देखते ही गोली मार दी। गोली गले पर लगी और सुधीर मौके पर ही गिर पड़ा। बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर छात्र और कर्मचारी दहशत में दौड़ पड़े।

UP News : मिली जानकारी के मुताबिक, घटना से तीन दिन पहले गांव में सुधीर और किसी अन्य छात्र के बीच विवाद हुआ था। SSP राजकरन नैय्यर ने बताया कि यह विवाद मोबाइल स्टेटस और व्यक्तिगत मनमुटाव को लेकर था, जिसमें दोनों पक्षों के बीच टकराव हुआ। हत्या के पीछे इसी विवाद की भूमिका हो सकती है।

UP News : पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही मृतक के दोस्तों और संदिग्ध परिवारों से भी पूछताछ की जा रही है। SSP ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

UP News : घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। गांव और कॉलेज के लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019