Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : चित्रकूट को मिली बड़ी सौगात, सीएम योगी ने की यमुना रिवर फ्रंट और राजापुर-कर्वी मार्ग दोहरीकरण की घोषणा

UP News
X

UP News

UP News : चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोस्वामी तुलसीदास की 528वीं जयंती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली राजापुर में यमुना नदी के किनारे रिवर फ्रंट निर्माण और राजापुर-कर्वी मार्ग के दोहरीकरण की बड़ी घोषणा की। गुरुवार को चित्रकूट पहुंचे सीएम ने इस पावन धरती की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि चित्रकूट न केवल आध्यात्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से भी समृद्ध है।

UP News : सीएम योगी ने राजापुर में तुलसी जन्म कुटीर में गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की और उनके हस्तलिखित श्रीरामचरितमानस के दर्शन किए। उन्होंने कहा, “तुलसीदास और उनकी श्रीरामचरितमानस के कारण राजापुर की विश्वव्यापी पहचान है। सरकार चित्रकूट और बुंदेलखंड के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।” यमुना नदी के कटान को रोकने और दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए रिवर फ्रंट को और बेहतर बनाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और जनपद प्रभारी मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी भी मौजूद रहे।

UP News : तुलसी साहित्य समागम में संतों का सम्मान-

सीएम ने तुलसी रिजॉर्ट में संत मोरारी बापू द्वारा आयोजित तुलसी साहित्य समागम में हिस्सा लिया, जहां जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य सहित कई साधु-संत और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इसके बाद कृषि विज्ञान केंद्र गनीवा में तुलसीदास की प्रतिमा का अनावरण किया। सीएम ने नानाजी देशमुख, तुलसीदास और आदि कवि वाल्मीकि की कर्मभूमि को नमन करते हुए संत समाज से एकजुट होकर देश और समाज हित में काम करने का आह्वान किया।

UP News : ‘श्रीराम के लिए ठुकराया था अकबर का दरबार’-

मुख्यमंत्री ने तुलसीदास के जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि जब मुगल शासक अकबर ने उन्हें अपने दरबार के नौ रत्नों में शामिल होने का प्रस्ताव भेजा, तो तुलसीदास ने इसे ठुकराते हुए कहा, “मेरे एकमात्र बादशाह परमात्मा श्रीराम हैं। मैं केवल उनके दरबार का सेवक हूं।” सीएम ने तुलसी साहित्य संगोष्ठी में विद्वानों और कथाकारों को सम्मानित भी किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019