UP News
UP News : बस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल, 9 सितंबर 2025 को बस्ती जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वह जिले में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जिला प्रशासन ने उनके आगमन की तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं।
मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम इस प्रकार है:
सुबह 10:55 बजे: सीएम योगी बसहवां स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
सुबह 11:00 बजे: वह सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में पहुंचकर विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए भूमि पूजन करेंगे।
दोपहर 12:00 बजे तक: शिलान्यास और लोकार्पण के कार्यक्रम पूरे किए जाएंगे।
दोपहर 12:05 बजे: मुख्यमंत्री गोरखपुर के लिए रवाना होंगे।
यह पूरा आयोजन बस्ती के नगर थाना क्षेत्र के बसहवां में होगा। आयोजन स्थल का निरीक्षण करने के लिए कमिश्नर, डीआईजी, और जिलाधिकारी ने दौरा किया, जहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक (एसपी), अपर जिलाधिकारी (एडीएम), और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


