Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP NEWS: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1,494 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

UP NEWS
X

UP NEWS

UP NEWS: लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 1,494 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें 1,374 सहायक परिचालक और 120 कर्मशाला कर्मचारी शामिल हैं, जिनका चयन पारदर्शी और तकनीक आधारित प्रक्रिया से हुआ। यह कदम 60,244 आरक्षियों की ऐतिहासिक भर्ती के बाद पुलिस बल के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण है।

UP NEWS: सीएम ने कहा कि यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने निष्पक्षता और मेरिट आधारित चयन का उदाहरण पेश किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 8.50 लाख सरकारी नौकरियां, 3.75 लाख संविदा नियुक्तियां और मिशन रोजगार के तहत 2 करोड़ रोजगार सृजित किए गए हैं। जल्द ही 30 हजार और पुलिस भर्तियों की प्रक्रिया शुरू होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019