Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News: गाजियाबाद में बकरीद से पहले बवाल, मीट से भरे ट्रक को भीड़ ने किया आग के हवाले, वीडियो वायरल

UP News
X

UP News

UP News: गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मंगलवार देर रात भोजपुर-फरीदनगर मार्ग पर उस समय तनाव का माहौल बन गया जब हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक मांस से भरे ट्रक को रोककर उसमें आग लगा दी। दावा किया गया कि ट्रक में गौवंश का प्रतिबंधित मांस भरा था। इस दौरान ग्रामीणों और संगठन कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई और मामला हिंसक हो उठा।

UP News: ट्रक ड्राइवर और क्लीनर की पिटाई

विवाद बढ़ता देख ट्रक चालक और क्लीनर ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने उन्हें पकड़कर जमकर पीटा। सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस टीम पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।

UP News: हिंदू संगठनों ने गौवंश मांस का लगाया आरोप

हिंदू संगठनों का आरोप था कि ट्रक में गौवंश का मांस ले जाया जा रहा था, जो कि बकरीद से पहले प्रतिबंधित गतिविधियों के अंतर्गत आता है। संगठन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की स्पष्ट हिदायतों के बावजूद कानून का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। इसी नाराजगी में उन्होंने ट्रक को आग के हवाले कर दिया।

UP News: पुलिस पर नाराजगी, फिर लाठीचार्ज

पुलिस की मौजूदगी में ट्रक में आग लगाई गई, जिसके बाद स्थिति बेकाबू होती गई। भीड़ ने पथराव भी शुरू कर दिया। पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। करीब तीन घंटे तक सड़क पर यातायात बाधित रहा। आसपास की कुछ झोपड़ियों में भी आग लग गई, जिससे संपत्ति को नुकसान हुआ।

UP News: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में ट्रक जलाया गया। वीडियो ने प्रशासनिक सतर्कता और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

UP News: आग पर पाया गया काबू, जांच जारी

दमकल विभाग और पुलिस ने जेसीबी मशीनों की मदद से मिट्टी डलवाकर आग पर काबू पाया। अभी तक मांस की प्राकृतिक जांच और पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हिंसा फैलाने वाले तत्वों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019