Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News: प्रेमिका के पिता की हत्या में बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार...

UP News: प्रेमिका के पिता की हत्या में बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार...
X

UP News: प्रेमिका के पिता की हत्या में बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार…

UP News: जैदपुर: बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के मूर्तजीपुर गांव में हुए कृष्णानंद उर्फ रामू हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य आरोपी प्रेमी प्रिंस वर्मा और उसका एक नाबालिग साथी शामिल है।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक कृष्णानंद अपनी बेटी के प्रेम संबंधों के खिलाफ थे, जिसके चलते आरोपी प्रिंस वर्मा ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। उसने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर कृष्णानंद की हत्या कर दी।

UP News: हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
आरोपी ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए मृतक का मोबाइल उसकी ही बेटी को सौंप दिया, ताकि जांच भटक जाए। हालांकि, पुलिस ने डिजिटल डेटा, सीसीटीवी फुटेज और मैन्युअल इंटेलिजेंस के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू और लोहे की रॉड बरामद की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 24 फरवरी को मृतक का शव गांव के बाहर खेत में मिला था।

UP News: अपर अधीक्षक ने किया खुलासा
इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए अपर अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की गई थी, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019