Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथों RPF इंस्पेक्टर गिरफ्तार...

UP News: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथों RPF इंस्पेक्टर गिरफ्तार...
X

UP News: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथों RPF इंस्पेक्टर गिरफ्तार…

UP News: गोंडा जिले में सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मनकापुर आरपीएफ पोस्ट पर तैनात आरपीएफ इंस्पेक्टर श्यामराज को 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

UP News: मामला क्या है?
दरअसल, तीन महीने पहले वजीरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रेमी युगल ने ट्रेन से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, जिसमें प्रेमी की मौत हो गई थी। मृतक के परिजन क्लेम पाने के लिए लगातार आरपीएफ पोस्ट का चक्कर लगा रहे थे, लेकिन इंस्पेक्टर श्यामराज रिश्वत की मांग कर रहा था।

UP News: सीबीआई की कार्रवाई
पीड़ित परिवार ने लखनऊ जाकर सीबीआई एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सीबीआई टीम ने देर रात छापेमारी की और इंस्पेक्टर श्यामराज को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद सीबीआई टीम उसे लखनऊ लेकर रवाना हो गई। इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई की सख्त कार्रवाई का यह एक और बड़ा उदाहरण बन गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019