Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : PM मोदी के वाराणसी दौरे से पहले CM योगी ने बनारस रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

Dev Verma
UP News
X

UP News

UP News : वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी वाराणसी दौरे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचकर तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने रेलवे और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से स्टेशन परिसर की सुंदरीकरण, सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाओं और पीएम के कार्यक्रम स्थलों से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली।

UP News : सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारु और व्यवस्थित रहें। उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा, और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही, अधिकारियों को स्टेशन परिसर में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

UP News : बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी 7 नवंबर को वाराणसी में दो दिवसीय दौरे पर आएंगे और 8 नवंबर को बनारस रेलवे स्टेशन से वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन समेत तीन अन्य ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी का यह निरीक्षण तैयारियों को अंतिम रूप देने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019