UP News
UP News : कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नाबालिग समेत कई लड़कियों के साथ दुष्कर्म कर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर देह व्यापार कराने के आरोपी केशव उत्तम को फतेहपुर के जहानाबाद स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
UP News : जानकारी के अनुसार, फतेहपुर के जहानाबाद के लहुरी सराय गांव निवासी केशव उत्तम ने कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम, आवास विकास में रहने वाली 14 वर्षीय आठवीं कक्षा की छात्रा को निशाना बनाया। आरोपी ने अस्पताल की कैंटीन में काम करने के दौरान किशोरी से दोस्ती की थी। जब परिजनों ने इस रिश्ते का विरोध किया, तो उसने कुछ समय के लिए दूरी बना ली, लेकिन उसका पीछा करना नहीं छोड़ा।
UP News : 1 सितंबर को किशोरी स्कूल से लौट रही थी, तभी त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के पास केशव और उसके एक साथी ने उसे रोक लिया। परिजनों के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी ने धमकी देते हुए अपना मोबाइल फोन किशोरी को थमाया और फरार हो गया। जांच में आरोपी के मोबाइल से कई लड़कियों की आपत्तिजनक वीडियो और ऑडियो क्लिप बरामद हुईं, जो यह साबित करती हैं कि वह लड़कियों को बदनाम करने की धमकी देकर उनसे अनैतिक कार्य करवाता था।
UP News : किशोरी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को फतेहपुर के एक होटल से केशव उत्तम को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में भी जुट गई है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


