UP News : प्रयागराज। प्रयागराज के त्रिवेणी संगम तट पर माघ मेला 2026 का शुभारंभ पौष पूर्णिमा के पावन स्नान के साथ हो गया है। शनिवार सुबह से ही संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देश-विदेश के कोने-कोने से पहुंचे भक्तों ने गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगाई। प्रशासन के अनुसार दोपहर 12 बजे तक करीब 12 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया।
UP News : प्रदेशभर में गंगा स्नान का उत्साह
सिर्फ प्रयागराज ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। वाराणसी में करीब 5 लाख भक्तों ने स्नान किया, अयोध्या में ढाई लाख श्रद्धालुओं ने सरयू में डुबकी लगाई, मथुरा में 1 लाख श्रद्धालु पहुंचे, फर्रुखाबाद-मिर्जापुर में 50 हजार, हापुड़ में 25 हजार लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई।
UP News : कल्पवास का आरंभ, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पौष पूर्णिमा के साथ ही संगम तट पर कल्पवास की शुरुआत हो गई है। कल्पवासी अपने-अपने शिविरों में ठहर चुके हैं। माघ मेले को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यूपी एटीएस की मोबाइल पेट्रोलिंग टीमों के साथ पुलिस और प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
UP News : महाशिवरात्रि पर होगा समापन
करीब 40 दिनों से अधिक चलने वाला माघ मेला 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान के साथ संपन्न होगा। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं के संगम पहुंचने की संभावना है। माघ मेला 2026 एक बार फिर श्रद्धा, परंपरा और आस्था का विराट संगम बनता नजर आ रहा है।
UP News : माघ मेला 2026 के प्रमुख स्नान पर्व
पौष पूर्णिमा- 3 जनवरी
मकर संक्रांति- 14 जनवरी
मौनी अमावस्या- 18 जनवरी
बसंत पंचमी- 23 जनवरी
माघी पूर्णिमा- 1 फरवरी
महाशिवरात्रि (अंतिम स्नान)- 15 फरवरी
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
