UP News : अयोध्या में चलती कार में लगी आग, सवारियों ने कूदकर बचाई जान, मचा हड़कंप
UP News : अयोध्या। अयोध्या जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना शिवदासपुर चौराहे से आगे, कृषि विज्ञान केंद्र के पास हुई, जहां बीकापुर से शहर की ओर जा रही कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। हादसा दोपहर करीब सवा एक बजे हुआ।
UP News : कार में धुआं उठते ही चालक और अन्य सवारियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए वाहन रोक दिया और बाहर कूद गए, जिससे सभी की जान सुरक्षित रही। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा।
UP News : सड़क के बीचोंबीच आग लगने से यातायात बाधित हो गया और मौके पर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पूरा कलंदर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
UP News : फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने मौके पर यातायात नियंत्रित किया और धीरे-धीरे जाम हटाया।
UP News : पूरा कलंदर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में यह आग तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण लगी मानी जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
