Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : 80 फीट गहरे कुएं में गिरी 6 साल की मासूम, ढाई घंटे बाद निकला शव

UP News: 6-year-old girl falls into 80-feet deep well, body recovered after two and a half hours
X

UP News: 6-year-old girl falls into 80-feet deep well, body recovered after two and a half hours

UP News : हमीरपुर। हमीरपुर के कोतवाली क्षेत्र के स्यावरी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी समारोह के बीच एक 6 साल की बच्ची 80 फीट गहरे कुएं में गिर गई। करीब ढाई घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मासूम का शव बाहर निकाला गया, जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया।

UP News : जानकारी के मुताबिक, रविवार रात गांव में शादी का कार्यक्रम चल रहा था और सभी लोग व्यस्त थे। इसी दौरान धर्मेंद्र राजपूत की बेटी नैंसी राजपूत अचानक लापता हो गई। परिजनों ने पहले घर और आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में शक होने पर जब कुएं की जांच की गई तो बच्ची उसमें गिरी हुई मिली।

UP News : सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और करीब ढाई घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कुएं का पानी निकालने के बाद बच्ची को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुएं पर कोई सुरक्षा जाल नहीं लगा था और वह खुला पड़ा था।

UP News : ग्रामीणों का कहना है कि यह कुआं आमतौर पर उपयोग में नहीं लाया जाता, लेकिन शादी-पूजन के समय इस्तेमाल होता है। ग्राम प्रधान ने भी माना कि सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019