UP NEWS : 23 IAS अफसरों का ट्रांसफर, अयोध्या के कमिश्नर, गोरखपुर, प्रयागराज के डीएम बदले, देखें पूरी लिस्ट

IAS Transfer: Major reshuffle of IAS officers in Chhattisgarh; government changes the portfolios of 5 officers.
IAS Transfer: Major reshuffle of IAS officers in Chhattisgarh; government changes the portfolios of 5 officers.
UP NEWS: लखनऊ। उत्तर प्रदेश में देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 23 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें गोरखपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी के साथ-साथ अयोध्या के मंडलायुक्त भी शामिल हैं। यह तबादले ऐसे वक्त में किए गए हैं जब राज्य को नया मुख्य सचिव मिलने या मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के सेवा विस्तार के आसार हैं। बता दें, IAS मनोज कुमार सिंह 31 जुलाई को रिटायर होंगे।
UP NEWS: हालिया फेरबदल में अयोध्या के मंडलायुक्त रहे IAS गौरव दयाल को अब गृह सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सचिव गृह, एवं सतर्कता विभाग संभाल रहे IAS राजेश कुमार अब अयोध्या के नए कमिश्नर होंगे। गाजियाबाद के जिलाधिकारी IAS दीपक मीणा अब सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर के डीएम होंगे।
UP NEWS: गोरखपुर के डीएम IAS कृष्णा करुणेश अब नोएडा में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी होंगे। वहीं प्रयागराज के डीएम IAS रवींद्र कुमार मंदर अब गाजियाबाद के जिलाधिकारी होंगे। साथ ही गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी की भूमिका अदा कर रहे IAS मनीष कुमार वर्मा अब प्रयागराज के डीएम होंगे। गौतमबुद्धनगर की बात करें तो कासगंज में डीएम रहीं IAS मेधा रूपम अब यहां की जिलाधिकारी होंगी।
UP NEWS: बहराइच की डीएम रहीं IAS मोनिका रानी अब बेसिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव पद पर तैनात होंगी। वहीं गोंडा की डीएम IAS नेहा शर्मा, निबंधन की प्रभारी महानिरीक्षक होंगी। इसके साथ ही ललितपुर के नए डीएम IAS अमनदीप डुली होंगे।
देखें पूरी लिस्ट:-



