Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में 15 की मौत, कई बुरी तरह झुलसे; CM योगी ने रद्द किया दौरा

Asian News
UP News : लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में 15 की मौत, कई बुरी तरह झुलसे; CM योगी ने रद्द किया दौरा
X

UP News : लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में 13 की मौत, कई बुरी तरह झुलसे; CM योगी ने रद्द किया दौरा

UP News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र के पुरनिया इलाके में सोमवार को एक दुकान में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। आग तेजी से ऊपर स्थित कोचिंग सेंटर तक पहुंच गई, जहां पढ़ रहे छात्र-छात्राएं और अन्य लोग इमारत में फंस गए। इस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य बुरी तरह झुलस गए।

छात्रों ने छत से कूदकर बचाई जान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के कुछ ही मिनटों में धुएं और लपटों ने पूरी इमारत को घेर लिया। कोचिंग सेंटर में फंसे छात्र अपनी जान बचाने के लिए छज्जों और छत से कूदने को मजबूर हो गए। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में मदद की। दमकल की कई टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने और फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही हैं।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का तुरंत संज्ञान लिया और अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, डीजी फायर और जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।

जांच शुरू

प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल राहत कार्य जारी है और घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस घटना ने लखनऊ में कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019