Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Muzaffarnagar News : उफ्फ ये लाचारी : आखिर पूरे परिवार के साथ धरने पर क्यों बैठी हैं विधवा महिला...जानें पूरा मामला

Uma Verma
UP Muzaffarnagar News : उफ्फ ये लाचारी : आखिर पूरे परिवार के साथ धरने पर क्यों बैठी हैं विधवा महिला...जानें पूरा मामला
X

UP Muzaffarnagar News : उफ्फ ये लाचारी : आखिर पूरे परिवार के साथ धरने पर क्यों बैठी हैं विधवा महिला…जानें पूरा मामला

UP Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर : यूपी के मुजफ्फरनगर में सरकारी सिस्टम की अनदेखी की शिकार विधवा पूरे परिवार के साथ डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गई.

मंगलवार को उनके कच्चे घर की छत गिर गई. हादसे के वक्त अंदर कोई नहीं था, वरना जनहानि हो सकती थी. इसी बात से खौफजदा परिवार मदद मांगने बुधवार को मुख्यालय पहुंचा था

और मकान नहीं बनने तक डीएम ऑफिस पर ही रहने की जिद पकड़कर धरना दे दिया. हालांकि मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने पीड़ित परिवार की पीड़ा सुनकर तत्काल एसडीएम से वार्ता की और समाधान का आश्वासन दिया. जिसके बाद परिवार वापस अपने गांव लौट गया.

दरअसल, मुजफ्फरनगर की जानसठ तहसील के मोरना ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सिकंदरपुर गांव की रहने वाली विधवा कौल देवी बुधवार को परिवार समेत डीएम कार्यालय पहुंची और धरना देकर बैठ गई.

UP Muzaffarnagar News

उसने जिद पकड़ ली कि जब तक उसका मकान नहीं बन जाएगा, तब तक वो लोग वहां से नहीं जाएंगे. कौशल देवी बताती है कि वो एक रसोई माता है और स्कूल में बच्चों के लिए खाना बनाने का काम करती है.

उनके पास खेती की जमीन नहीं है. बड़ा बेटा अलग रहता है, जबकि 5 बच्चों और बीवी समेत छोटा बेटा मोनू कश्यप उसके साथ रहता है तथा मजदूरी करता है. उसने बताया कि उसका घर पूरी तरह से कच्चा था

जिसे बनवाने के लिए वो पिछले 20 सालों से सरकार से मदद मांग रही थी, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई. मंगलवार को उनके घर की छत अचानक भरभराकर गिर गई.

कौशल कहती है कि गनीमत रही कि उस वक्त घर पर कोई नहीं था. वरना हम सब मर जाते. कौशल और उसका बेटा मोनू कहते हैं कि अब हमारे पास कच्ची छत भी नहीं है तो ऐसे में हम कहां जाएं.

जब तक हमारा घर नहीं बन जाता, तब तक हम यहीं डीएम कार्यालय पर ही रहेंगे. मामले की जानकारी पर सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप तुरंत डीएम कार्यालय पहुंचे और पीड़ित परिवार से वार्ता कर उनकी पीड़ा सुनी.

Jhansi Breaking : घर के पालतू कुत्ते ने मालिक की इस तरह बचाई जान…वीडियो वायरल

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने तुरंत जानसठ एसडीएम से वार्ता कर पीड़ित परिवार की मदद करने की बात कही. सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन से संतुष्ट होने के बाद पीड़ित परिवार ने अपना धरना खत्म किया और गांव लौट गए.


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019