Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Muzaffarnagar Crime : युवती के साथ छेड़छाड़ करते मनचले का वीडियो वायरल ....

Uma Verma
UP Muzaffarnagar Crime
X

UP Muzaffarnagar Crime

UP Muzaffarnagar Crime

UP Muzaffarnagar Crime : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक बाईक सवार मनचला सरेराह एक युवती के साथ छेड़छाड़ करता हुआ नजर आ रहा है। आपको बता दे कि इस मनचले की यहाँ करतूत पास ही के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी

Jagdalpur Breaking : जगदलपुर उड़ान : बस्तर से हाईकोर्ट का रास्ता अब आसान….

UP Muzaffarnagar Crime : जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जिसके चलते आलाधिकारियों द्वारा वायरल वीडियो का संज्ञान लेने पर इस मामले में पुलिस भी हरकत में आई और आनन फानन में अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

दरसअल मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित जाट कॉलोनी का है जहां कॉलोनी वासियों का आरोप है कि बाइक सवार एक युवक पिछले तीन महीने में लगभग 10 महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे चुका है बताया जाता है कि यह मनचला अपने पास एक बोतल भी रखता है जिसमें कोई ज्वलनशील पदार्थ होता है और विरोध करने पर यह महिलाओं और लड़कियों को तेजाब डालने की धमकी देता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना कल यानी गुरुवार की बताई जा रही है आरोप है कि वायरल वीडियो में दिख रही पीडीत युवती जो जुडो कराटे सीखने के लिए जाती है उसके साथ इस मनचले युवक ने कल छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है ये घटना पास ही के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था।

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई और आनन फानन में आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस ने शुरू कर दिए हैं। जिसकी जानकारी देते हुए जहाँ सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि हा एक सीसीटीवी का यह मामला सामने आया है जिसमे एक युवक महिला के साथ छेड़छाड़ करके जा रहा है

UP Muzaffarnagar Crime

जिसके हाथ में एक बोतल बगैरा भी है उसने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की है। तो इसमें पूरी कार्यवाही की जा रही है पुलिस कल से ही इस युवक की तलाश में है और जो पीड़ित है उनसे तहरीर प्राप्त करके इसमें मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा तहरीर के अनुसार सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा और कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी

Kedardham Dham : केदारधाम में “थार पर रार”………वीडियो वायरल

इस संबंध में फोर्स को भी ब्रीफ कर दिया गया है इस क्षेत्र में पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है सिविल ड्रेस में भी और नॉर्मल ड्रेस में भी ताकि वहां जो है पूर्ण सुरक्षा हो सके। हम वहां घटना स्थल पर भी गए थे और वहां से जो सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुई है उसी के आधार पर आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

तो वही कॉलोनीवासी विकास बालियान की माने तो देखिए ये वीडियो मेरे ही मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से निकल गया है। ऐसा है कि पिछले तीन महीना से कोई सरफिरा है या आपराधिक मानसिकता का कोई व्यक्ति है जो अपनी पैंट में एक ज्वलनशिक पदार्थ या फिर तेजाब जैसी एक बोतल लगता है और आते-जाती कोई महिला पीछे से अचानक ही वह छेड़ता है

जिससे कि महिला या बच्ची घबरा जाती है विरोध करने पर तेजाब की बोतल निकाल लेता है और कहता है बताऊं अभी चेहरा बिगड़ो अभी एक दहशत का माहौल ऐसा बन गया है कॉलोनी में यह लगभग दो दर्जन से ज्यादा की घटनाएं ऐसी हो चुकी है और बहुत कम लोग हैं जो सामने आ रहे हैं क्योंकि पूरा समाज हमारा एक ढांचा ऐसा है अगर कोई शिकायत करता है तो यह कहने लगते हैं

कि शायद इनकी भी कोई गलती हो गई बहुत कम लोग सामने आए हैं लेकिन जो भी आए जिम अभी तक 10 के लगभग महिलाओं एवं लड़कियां जिनके साथ इस तरह की की वारदात पिछले 3 महीने में हो चुकी है देश में चुनाव थे तो इस वजह से पुलिस भी ज्यादा सक्रिय नहीं थी यह घटना जो काल घटी है बड़ी सी घटना है वह बच्ची जूडो कराटे सीखने जाती है उसके पेरेंट्स ने बिल्कुल मना

कर दिया है कि हम आपको घर से बाहर निकलने नहीं देंगे उसका करियर यही का यही रुक गया है उसके बाद यह वीडियो वायरल हुआ है और इसको प्रदेश सरकार ने भी संज्ञान में लिया है इसके ऊपर पुलिस सक्रिय हुई है अभी एसटीएफ और एसजीबी इसके लिए यहां छानबीन कर रही है की कौन है एक दहशत का माहौल इसने बना दिया है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वाली जो योजनाएं हैं

सब धरा सही हो गई है जो कोई भी है सबसे पहले तो पुलिस को उसे अरेस्ट कर लेना चाहिए फिर उसके बाद वह श्लोक होना चाहिए कि आइंदा दूसरे लोग ऐसी घटना ना करें 2018 में भी ऐसी ही घटनाएं होने लगी थी चेन स्नेचिंग होने लगी थी छेड़छाड़ की घटनाएं होने लगी थी उसके बाद पुलिस प्रशासन सजग हुआ यहां यहां पर और एफ लगी उसके बाद वह चीज रुकी लोग पकड़े गए

तो हम हम लोग भी यही चाहते हैं की दहशत का माहौल न हो जैसे कि लोग अपने आप को कानून व्यवस्था से किसी भी वक्त आप कहीं भी जा सकते हैं ऐसे समय में चार्ट कॉलोनी की पोस्ट इलाका वार्ड 42 के अंदर इस तरह की घटनाएं होना बड़ा शर्मनाक भी है और बहू बेटियों की जो एजुकेशन है पढ़ाई है उसको प्रभावित करने वाला भी डर और भयभीत करने वाला माहौल भी है जो योगी जी का दावा है उसके विपरीत है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019