Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP: लखनऊ में भीषण आग, 200 झोपड़ियां जलकर खाक, मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएम और डीएम

Asian News
UP: लखनऊ में भीषण आग, 200 झोपड़ियां जलकर खाक, मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएम और डीएम
X

UP: लखनऊ में भीषण आग, 200 झोपड़ियां जलकर खाक, मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएम और डीएम

UP: लखनऊ: लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 में बुधवार दोपहर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने करीब 200 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग फैलते ही झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर और फ्रिज के कंप्रेसर फटने लगे, जिससे लगातार धमाके होते रहे और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 18 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं। दूर-दूर तक धुएं का गुबार और आसमान छूती लपटें दिखाई दे रही थीं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है, जबकि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

UP: आग की वजह से झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों का सारा सामान जलकर राख हो गया। कई परिवार बेघर हो गए और अपने सामान व परिजनों की तलाश में भटकते नजर आए। पीड़ित शमशुनिशां ने बताया कि आग लगने के वक्त उनका पूरा परिवार घर में था, जिनका अब तक कोई पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। वहीं, योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019