Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP: गाजियाबाद में 500 झुग्गियों में लगी भीषण आग, धमाकों के साथ फट रहे सिलिंडर; लोगो में दहशत

UP
X

UP

UP: गाजियाबाद: गाजियाबाद से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनवानी गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। आग ने 500 से ज्यादा झुग्गियां को अपने चपेट में ले लिया, और देखते ही देखते जलकर राख हो गईं। आग की लपटें इतनी तेज थी कि, इसे दूर से ही देखा जा रहा था। आग के चलते क्षेत्र में अफरातरफी का माहौल है।

UP: आग लगने के बाद घरों से धमाकों की आवाज आने लगी। रखे रसोई गैस सिलिंडर एक-एक करके फटने लगे। इन धमाकों की आवाज आस पास के लोग दहशत में आ गए है। आगजनी कि सूचना पर पुलिस बल और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिसके बाद दमकल टीम आग बुझाने में लग गई।

UP: आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल गाड़ियां मौके पर हैं। आग बुझाने में कई घंटे का समय लग सकता है। आग काफी बड़े क्षेत्र में फ़ैल चुकी है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। इस अग्निकांड में कई लोग बेघर हो गए है। उनके रहने खाने पहनने का सामान जल कर राख हो गया है। इस अग्निकांड में कितना नुक्सान हुआ है इसका आंकलन अभी किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019