Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Mahoba Crime News : तमंचे की नोंक पर नाबालिग युवती से सामूहिक दुष्कर्म....

UP Mahoba Crime News
X

UP Mahoba Crime News

UP Mahoba Crime News : महोबा : उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में पड़ोसी दबंगों ने अपने मकान की छत में सो रही नाबालिग किशोरी को अगवाकर तमंचे की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण को भेज अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

दरअसल यह जघन्य वारदात शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव की है। जहाँ पड़ोसी दबंगों द्वारा अपने मकान की छत में भाई के साथ सो रही 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को

अगवाकर तमंचे की नोंक पर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म कर सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा है। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों

आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

UP Mahoba Crime News

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर के बताया है कि बीती रात उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री अपने भाई के साथ मकान की छत में सो रही थी जबकि किशोरी के मातापिता नीचे सो रहे थे,

बताया कि देर रात पड़ोसी की मकान की छत से चढ़कर दबंग मकान की छत में चढ़ आये और 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अगवाकर ले गए। सुबह जब छत पर जाकर देखा तो पुत्री

को लापता देख उसकी खोजबीन की गई । पड़ोसी के घर जाने पर दबंग तमंचा दिखाकर अंदर जाने से रोकने लगा जिस पर शक होने पर जबरन अंदर जाकर पुत्री को आपत्तिजनक

अवस्था में देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित पिता ने दबंगों पर तमंचे की नोंक पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा न्याय की गुहार लगाई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019