Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Maharajganj Crime News : मंदिर के पुजारी ने बच्चें की रस्सी से हाथ पैर बांध की अभद्रता, वीडियो वायरल

Uma Verma
UP Maharajganj Crime News
X

UP Maharajganj Crime News

UP Maharajganj Crime News : आम के पेड़ पर ढेला चलाने के बाद पुजारी ने घटना को दी अंजाम,सोशल मिडिया पर घटना को देख बच्चें की मां ने पुलिस को तहरीर देकर की कारवाई की मांग

UP Maharajganj Crime News : महराजगंज : निचलौल थाना क्षेत्र के खोन्हौली गांव स्थित ग्राम सभा की भूमि पर लगे आम के बागीचे में ढेला चलाने पर आक्रोशित मंदिर के पुजारी ने एक बच्चें को दौड़ाकर पकड़ लिया। फिर बच्चें को धर्मशाला के एक कमरे में ले गया।

Social Media Viral : सोशल मीडिया के ट्रेंडिंग थीम बदो-बदी पर कार्टून वीडियो…देखें

UP Maharajganj Crime News : जहां पर आक्रोशित पुजारी ने रस्सी से बच्चें की हाथ पैर बांधकर उसके साथ अभद्रता करने लगा। इसी बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया।

घटना के दो दिन बाद बुधवार को बच्चें की मां ने सोशल मीडिया पर बेटे के साथ पुजारी की करतूत का वीडियो देखी तो वह सन्न हो गई। उसके बाद बदहवास मां बच्चें को साथ लेकर थाने पहुंच गई। जहां पर इस मामले में बच्चें की मां ने पुलिस को तहरीर देकर पुजारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Bhopal Breaking News : मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज झारखंड दौरे पर…..

सोशल मिडिया पर वायरल वीडियो देखने के बाद निशा देवी निवासनी खोन्हौली ने पुलिस से बताया है, की बीते 13 मई शाम करीब तीन बजे उनका लड़का विवेक (13) गांव के पूरब स्थित पोखरा के पास ग्राम सभा की भूमि में लगे आम के बागीचे में पहुंचा था।

UP Maharajganj Crime News

जहां पर बेटा विवेक ने आम के पेड़ पर ढेला चला दी। उसके बाद बागीचे से सटे उत्तर धर्मशाला में रह रहे मंदिर के पुजारी ने बेटे को दौड़कर पकड़ लिया। उसके बाद पुजारी ने बेटे को घसीटते हुए धर्मशाला के अंदर ले गया। जहां पर पुजारी ने रस्सी से बेटे के हाथ और पैर बांध दी।

फिर लाठी लेकर बेटे के साथ अभद्रता करने लगा। पुजारी की करतूत से सहमा बेटा घर आकर कुछ नहीं बताया। हालांकि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वही वायरल वीडियो में आक्रोशित पुजारी की बेटे के साथ करतूत को देख वह सन्न हो गई।

वही घटना को सोशल मिडिया पर देखने के बाद अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश सचिव तबारक अली ने बताया की मामले में पीड़ित बच्चे की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस से भी मामले की जानकारी ली गई है।

अगर जल्द आरोपी के खिलाफ कारवाई नहीं हुई तो संगठन के पदाधिकारी जिले पर पहुंच उच्चाधिकारियों से कारवाई की मांग करेंगे। क्योंकि किसी भी बच्चें के साथ किसी की ओर से की गई इस तरह की अभद्रता गलत है।जबकि इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की मामले की जानकारी मिली है। पीड़ित बच्चें की मां से मिली तहरीर के मुताबिक मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुजारी के डर से बागीचे की ओर नहीं जाते है गांव के बच्चें

ग्रामीणों में हो रही चर्चा के मुताबिक पुजारी गांव के धर्मशाला में रहकर मंदिर का देखभाल करता है। जिसके बदले पुजारी का बकायदा मानदेय भी रखा गया है। फिर भी मंदिर के पुजारी का खौफ इसकदर है, की गांव का कोई भी बच्चा ग्राम सभा के बागीचे की ओर जाना उचित

नहीं समझता है। क्योंकि पुजारी मामूली बात को लेकर पहले बच्चों की पिटाई करता है। वही उलाहना देने पर बच्चों के परिजनों से उलझ जाता है। इतना ही नहीं पुजारी के नाम पर कारवाई कराने की धमकी देकर लोगों को डरा धमकार खदेड़ देता है


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019