Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Lok Sabha Election Results 2024 : सपा प्रत्याशी ने विदेशी फंडिंग का पैसा बांटा, खूब दारू भी बांटी...नवनिर्वाचित सांसद...देखें वीडियो

Uma Verma
UP Lok Sabha Election Results 2024
X

UP Lok Sabha Election Results 2024

UP Lok Sabha Election Results 2024

Praveen Kumar,, Farrukhabad

UP Lok Sabha Election Results 2024 : फर्रुखाबाद लोकसभा चुनाव 2024 में कड़े मुकाबले में 2678 वोटो से जीत दर्ज करने के बाद सांसद मुकेश राजपूत ने मीडिया से बात की और उन्होंने देव तुल्य मतदाताओं का आभार जताया। कहा कि उनकी वजह से वह आज इस जीत को हासिल कर सके हैं।

Lok Sabha Election Results 2024 : दिल्ली में आज बड़ी हलचल, नीतीश-नायडू किंग मेकर?….कौन बनाएगा सरकार?…..

UP Lok Sabha Election Results 2024 : बता दें की कड़े मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत को 487963 मत प्राप्त हुए, तो वहीं सपा प्रत्याशी डॉ नवल किशोर शाक्य को 485285 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार से भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य

को 2678 मतों से चुनाव हराया है । विजयी हुए भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत को जिलाधिकारी डॉक्टर वीके सिंह ने जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। वहीं बसपा प्रत्याशी क्रांति पांडे को मात्र 45390 वोटो से ही संतोष करना पड़ा।

मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रत्याशी व सांसद मुकेश राजपूत ने लोकसभा क्षेत्र की जनता का आभार जताया । कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने फंडिंग से खूब दारू बटवाई, पैसा बटवाया लेकिन लोगों ने खाकर और पीके वोट भारतीय जनता पार्टी को दिया।

इसके लिए मैं फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र के सभी सम्मानित मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं, साधुबाद देता हूं, और आगे भी भारती जनता पार्टी का सम्मानित मतदाता सहयोग करते रहेंगे।

UP LOKSABHA ELECTION RESULT’S 2024:- देखिये कौन सी सीट पर क्या रहा हाल

जब सांसद जी से सवाल किया गया कि काफी टफ-फाइट देखने को मिली है, तो उन्होंने कहा कि विदेशी फंडिंग का जो पैसा आया है वह पैसा बांटा गया, खूब दारू बांटी गई, इससे हो सकता है, कुछ लोगों का मन बदल गया हो ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019