Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Kaushambi : जमीनी विवाद में युवक ने महिला को मारी गोली.....

UP Kaushambi : जमीनी विवाद में युवक ने महिला को मारी गोली.....
X

UP Kaushambi : जमीनी विवाद में युवक ने महिला को मारी गोली…..

कौशाम्बी : UP Kaushambi : यूपी के कौशाम्बी जिले में एक गांव में जमीन विवाद को लेकर दिल दहला देने वाली घटना हुई है। एक महिला को उनके ही घर के बाहर गांव के शमीम मंसूरी ने गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वही इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है।

UP Kaushambi : मामला संदीपन घाट के बसेंहड़ी गांव का है जहां पीड़िता के बेटे अब्दुल ताहा ने बताया कि वह अंदर कमरे में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा था, जबकि उसकी माँ बरामदे में बैठी थी। इसी दौरान अब्दुल मंसूरी पल्सर बाइक से आया और दरवाजा खुलवाया। आरोप है कि अजरा शमीम ने जैसे ही दरवाजा खोला वैसे ही अब्दुल मंसूरी ने

तमंचे से गोली चला दी। गोली लगते ही अजरा शमीम तड़पकर गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं। परिजनों के मुताबिक सन् 2021 में मोहम्मद अफजल ने मुन्ना मंसूरी के भाई शमीम मंसूरी के नाम जमीन की रजिस्ट्री करवाई थी। तभी से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था, जो अब खतरनाक रूप ले चुका है।

UP Kaushambi

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अजरा शमीम को पहले मूरतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक पर मंझनपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल भेज दिया

जहां उनका इलाज जारी है। गोली उनके दाहिने सीने में लगी है, और हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

इस मामले में सीओ चायल सत्येंद्र तिवारी का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक शमीम मंसूरी को आलाकत्ल सहित गिरफ्तार कर पुलिस पूछ ताछा कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019