Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Kaushambi News : खबर कवरेज करने गए पत्रकार के साथ दबंगो ने की मारपीट, पीड़ित पहुंचा एसपी ऑफिस

UP Kaushambi News
X

UP Kaushambi News

UP Kaushambi News

UP Kaushambi News : यूपी के कौशाम्बी जिले के मोहब्बतपुर पईसा थाना क्षेत्र के उदिहिन खुर्द निवासी ओम प्रकाश सिंह पुत्र भूरेलाल सिंह एक निजी अखबार के संवाददाता हैं जिनको शुक्रवार फोन द्वारा सूचना मिली कि जगन्नाथपुर गांव में दो पक्षों के बीच में विवाद हो रहा है

CPL Tournament : आईपीएल के तर्ज पर छत्तीसगढ़ में सी पी एल टूर्नामेंट का आयोजन

UP Kaushambi News : जिसकी खबर कवरेज करने के लिए ओम प्रकाश सिंह मौके पर पहुंच गए जहां पर उदिहिन बाजार चौकी प्रभारी आदित्य कुमार पहले से ही मौजूद थे जिनके मौजूदगी में गेहूं की फसल को ट्रैक्टर के द्वारा मड़ाई करने को लेकर दो पक्षों में आपसी कहासुनी चल रही थी।

इस दौरान खबर कवरेज कर रहे पत्रकार को एक दबंग ने देख लिया तो देखते ही अपने दर्जनों समर्थकों के साथ गाली गलौज करते हुए पत्रकार के साथ मारपीट करने लगे और गाली गलौज करते हुए 1000 नगद, मोबाइल फोन, पेन व गमछा छीन लिए।

UP Kaushambi News

किसी तरह थाने पहुंचे पीड़ित पत्रकार ने मामले की लिखित शिकायत पईसा पुलिस को देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

पीड़ित ने बताया की पइसा पुलिस ने दबंगो पर कोई कार्यवाही नहीं की जिससे दबंगो के हौसले बुलन्द है। वहीं आज प्रेस क्लब सिराथू के पदाधिकारीयो व पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर एसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019