Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Kaushambi : मां बेटे पर बम से हमला........

UP Kaushambi : मां बेटे पर बम से हमला........
X

UP Kaushambi : मां बेटे पर बम से हमला……..

UP Kaushambi : बेटे ने घर में घुसकर अपनी जान बचाई है।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुरखास-तिल्हापुर मोड़ मार्ग को जाम कर दिया। इससे बड़ी संख्या में वाहन और राहगीर घंटों जाम में फंसकर परेशान हुए। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के आश्वासन पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

UP Kaushambi : पिपरी थाना क्षेत्र के सेंवथा गांव निवासी राजेश यादव पुत्र खुद्दी लाल शादी-विवाह समारोह में दाल पीसने का काम करता है। गुरुवार शाम वह नेवादा स्थित एक गेस्ट हाउस में दाल पीसने की मशीन लेकर जा रहा था।

इसी दौरान गांव वे बाहर ईंट भट्ठे के समीप रास्ते में ओवरटेक को लेकर ए वक गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि पिटाई के बाद राजेश से आठ हजार रुपया भी छीन लिया। मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।

आरोप है कि शुक्रवार की दोपहर दबंग भाई अपने पिता और साथियों के साथ कार और बाइक से राजेश के घर पहुंचे। हमलावरो ने गाली गलौच करते हुए राजेश के घर पर बम से हमला कर दिया। दबंगों ने चार बम और तमंचे से फायर कर उन पर जानलेवा हमला किया।

लोगों के अनुसार तीन बम फट गया जबकि एक मिस हो गया। इसके अलावा कई राउंड तमंचे से भी फायर किया गया। बम से हमले में राजेश, रमावती, मोहन और नीरज घायल हो गए।

मामले की जानकारी मिलने के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने तिल्हापुर मोड़-पुरखास मार्ग जाम कर दिया। मामले में पिपरी थाना पिपरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वासन के लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019