Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Kasganj News : ईडी और पुलिस की बंदूक दिखाकर वसूल रहे हैं करोड़ों का चंदा, जुमले बाज भाजपा सरकार...किसने कहां ऐसा...

UP Kasganj News : ईडी और पुलिस की बंदूक दिखाकर वसूल रहे हैं करोड़ों का चंदा, जुमले बाज भाजपा सरकार...किसने कहां ऐसा...
X

UP Kasganj News : ईडी और पुलिस की बंदूक दिखाकर वसूल रहे हैं करोड़ों का चंदा, जुमले बाज भाजपा सरकार…किसने कहां ऐसा…

कासगंज।

भाजपा सरकार जुमले बाज सरकार-अभिनाश पांडेय

गठबंधन के प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील

दस वर्ष में बीस करोड लोगों को नौकरी, किसानो की आय दोगुनी बनी जुमलेबाजी

UP Kasganj News : कासगंज। : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अभिनाश पांडेय कासगंज में पहुंचे। जहां उन्होंने सपा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने डबल इंजन की सरकार को जुमलेबाज सरकार बताया।

UP Kasganj News : नगर के कृष्णा पैलेस में आयोजित हुई प्रेसवार्ता में सपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के कार्य कर्ता मौजूद रहे। प्रदेश प्रभारी अभिनाश पांडेय ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा दस वर्ष में 20 करोड लोगों को रोजगार देने का वायदा किया था।किसानो से वादा किया था उनकी आय दोगुनी करेंगे। मोदी जी चार सौ पार की गारंटी ले रहे है, ये सिर्फ जुमलेबाजी है।

उन्होंने ईवीएम के बारे में भी शंका जाहिर करते हुए कहा कि इसके चलते बीवी पेट का लेकर सभी विपक्षी दलों ने मिलकर सुझाव दिया है।वह 400 सौ पार का वादा कर रहे हैं, तो उन्हें प्रचार करने की जरूरत नहीं है।इसका मतलब ईवीएम पर उनको भरोसा ज्यादा है।पार्टी घोटाले को लेकर उन्होंने कहा किभ्रष्टाचार का विश्व रिकॉर्ड चंदा धंधे के बदले चंदा है।

ऐडी और पुलिस की बंदूक लगाकर फिरौती के रूप में भारतीय जनता पार्टी चंदा वसूल रही है।67 लाख करोड़ से ज्यादा चंदा वसूल किया है।वह चंदा भाजपा और मोदी जी के चेहरे को बेनकाब कर रहा है।आम जनता की गाड़ी कमाई का पैसा इस प्रकार फिरौती और चंदे के रुप में वसूल रहे हैं। यह अनैतिक और भ्रष्टाचार का घिनौना का उदाहरण है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019