Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Gorakhpur News : संदिग्ध परिस्थितियों में 2 बहनों की मौत...1 की हालत गंभीर

Uma Verma
UP Gorakhpur News
X

UP Gorakhpur News

UP Gorakhpur News

देवेन्द्र प्रताप सिंह, गोरखपुर

UP Gorakhpur News : गोरखपुर जनपद से एक दुखद घटना सामने आई है,तीन बहनों में दो बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद क्षेत्र में मचा हड़कंप, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

Rani Durgavati Balidan Diwas : वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम साय

UP Gorakhpur News : बांसगांव थाना क्षेत्र स्थित बैदोली बाबू गांव में तड़के सुबह एक घर में रह रही तीन बहनों मे से दो की मौत हो गई और एक गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। अगल बगल के लोग जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जता रहे हैं।

पुलिस को मौके से एक लोटे में जहरीले पदार्थ का खाली डिब्बा भी मिला है।बैदौली बाबू गांव में रोहित जायसवाल पुत्र रामवृक्ष का घर है। वो बंगलुरू में रहते हैं। इनके तीन बच्चियां, पलक(14), प्रीति (12) और अप्सरा(5) थीं। कुछ दिन पहले बच्चियां मौसी के यहां गई थीं।

UP Gorakhpur News

दो दिन पहले तीनों बच्चियां गांव में आई थी और एक दो दिन में पिता रोहित भी गांव आने वाला था। चर्चा है कि पिता ने बच्चियों को अपने साथ बंगलुरू ले जाने को बोलकर मौसी के घर से गांव बुलाया था। गांव में ही दूसरी जगह बच्चियों के बाबा और दादी भी रहते हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार रात में बच्चियां खाना खाकर सोने चली गई। सुबह लगभग 6 बजे बड़ी बेटी अपने बाबा के पास आई और बहनों के नहीं उठने की बात कही। बाबा ने जाकर देखा तो एक बहन रीति की मौत हो चुकी थी।

Lok Sabha Session : 18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से…..

इसी बीच बड़ी बहन की भी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और उसे गांव वाले उपचार के लिए सीएचसी बांसगांव ले गए जहां हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

जबकि तीसरी बच्ची ने घर पर ही उल्टी कर दी थी, जिससे चिकित्सकों ने उसकी स्थिति सुधार ली। बताया जा रहा है कि वो अभी खतरे से बाहर है। लेकिन उम्र कम होने की वजह से उपचार और चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है।

सूचना पर एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार, एसडीएम प्रदीप सिंह, सीओ बांसगांव श्यामवीर सिंह, तहसीलदार बांसगांव नरेंद्र कुमार और बांसगांव थाने की पुलिस के साथ फॉरेसिंक विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी और जांच पड़ताल में जुट गई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019