Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Asian News
गैंगरेप
X

गैंगरेप

UP Crime : लखनऊ। लखनऊ के हाई-प्रोफाइल इलाके विभूतिखंड में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। प्रयागराज की रहने वाली एक महिला ने अपने फेसबुक फ्रेंड और उसके साथियों पर गैंगरेप, बंधक बनाकर मारपीट और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुख्य आरोपी भूपेंद्र सिंह तोमर उर्फ आदित्य उर्फ मोनू समेत सात लोगों के खिलाफ IPC की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

UP Crime : फेसबुक पर दोस्ती, फिर लखनऊ बुलाकर होटल में जाल

पीड़िता के अनुसार, उसकी मुख्य आरोपी भूपेंद्र सिंह तोमर से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। आरोपी ग्वालियर का रहने वाला है और एक निजी कंपनी में काम करता है। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ने के बाद भूपेंद्र ने महिला को लखनऊ बुलाया और विभूतिखंड स्थित एक नामचीन होटल में ठहरने को कहा। महिला का आरोप है कि होटल के कमरे में आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। इसके बाद वह अचेत होने लगी तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और पूरी घटना का अश्लील वीडियो बना लिया।

UP Crime : बंधक बनाकर मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म

होश में आने पर जब महिला ने विरोध किया, तो उसे कमरे में बंधक बना लिया गया और बुरी तरह पीटा गया। महिला का दावा है कि इसके बाद आरोपी के अन्य साथी भी वहां पहुंचे और उन्होंने भी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी और उसके साथियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को लगातार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर महिला ने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

UP Crime : पुलिस जांच में नया मोड़, CCTV फुटेज में कोई जबरदस्ती नहीं

विभूतिखंड थाने में दर्ज प्राथमिकी के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। एसीपी विभूतिखंड विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। फुटेज में महिला और भूपेंद्र 19 अप्रैल को सामान्य रूप से होटल में प्रवेश करते दिख रहे हैं। उस समय महिला की ओर से किसी प्रकार का विरोध या जबरदस्ती का संकेत नहीं मिला। जांच में यह भी पता चला कि उसी दिन भूपेंद्र की पत्नी को इस मुलाकात की जानकारी लग गई थी और वह होटल पहुंच गई थी। वहां पत्नी, भूपेंद्र और महिला के बीच काफी हंगामा और विवाद हुआ था।

UP Crime : पीड़िता का पुराना इतिहास, पुलिस कर रही गहन जांच

पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़िता मूल रूप से बलिया की रहने वाली है और प्रयागराज में उसकी ससुराल है। उसके पति से विवाद चल रहा है। इंस्पेक्टर अमर सिंह के अनुसार, महिला पहले भी कुछ अन्य लोगों के खिलाफ इसी तरह के मुकदमे दर्ज करा चुकी है। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है कि क्या यह वास्तव में गैंगरेप की घटना है या आपसी रंजिश और विवाद के चलते लगाया गया झूठा आरोप है। फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों का इंतजार किया जा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019