Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Crime : पत्नी और सास को चाकू मारकर मौत के घाट उतारा, ससुर की हालत नाजुक

UP Crime: Wife and mother-in-law stabbed to death, father-in-laws condition critical
X

UP Crime: Wife and mother-in-law stabbed to death, father-in-law’s condition critical

UP Crime : बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी और सास की बेरहमी से हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए ससुर पर भी जानलेवा हमला किया गया, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

UP Crime : जानकारी के मुताबिक, नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव में रहने वाली प्रीति ने साल 2022 में अमित गुप्ता से प्रेम विवाह किया था। शुरुआत में विवाद के बाद परिवार ने रिश्ते को स्वीकार कर लिया था, लेकिन समय के साथ रिश्तों में खटास बढ़ती गई। हाल ही में विवाद के चलते प्रीति अपने मायके में रह रही थी। घटना के दिन आरोपी अमित गुप्ता अचानक ससुराल पहुंचा और सीधे पत्नी के कमरे में घुस गया।

UP Crime : बताया जा रहा है कि वह बच्चे को जबरन ले जाने की कोशिश कर रहा था। विरोध करने पर उसने चाकू निकालकर प्रीति पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। प्रीति की चीख सुनकर उसकी मां सुशीला देवी बचाने दौड़ीं, लेकिन आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। इस हमले में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पिता अंतु गुप्ता जब बीच-बचाव के लिए पहुंचे, तो उन्हें भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

UP Crime : घायल अंतु गुप्ता को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019