Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Crime : ट्रेलर में बने थे गुप्त तहखाने, चेकिंग में पकड़ी गई 90 लाख की गांजे की खेप, दो गिरफ्तार

UP Crime: Trailer had a secret cellar, a consignment of marijuana worth Rs 90 lakh was seized during checking, two arrested.
X

UP Crime: Trailer had a secret cellar, a consignment of marijuana worth Rs 90 lakh was seized during checking, two arrested.

UP Crime : चंदौली। चंदौली जिले के मुगलसराय में पुलिस ने नशे के काले कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए करीब 185 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। ट्रेलर में बेहद शातिर तरीके से बनाए गए गुप्त बॉक्सों में गांजे की खेप छिपाकर ले जाई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान दो अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

UP Crime : मुगलसराय पुलिस रविवार शाम वीआईपी गेट इलाके में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बिहार की ओर से एक ट्रेलर में भारी मात्रा में गांजा लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने पराग डेयरी के पास बैरिकेडिंग कर सघन जांच शुरू कर दी।

UP Crime : कुछ देर बाद एक संदिग्ध ट्रेलर को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर इंडस्ट्रियल एरिया रोड नंबर-07 पर ट्रेलर को घेर लिया। तलाशी के दौरान ट्रेलर में बनाए गए सीक्रेट चैंबर से आठ बोरों में भरा करीब 184 किलो 750 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 90 लाख रुपए बताई जा रही है।

UP Crime : गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के अरवल निवासी अखिलेश कुमार और अरविंद कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि उन्हें मोटी रकम का लालच देकर गांजे की खेप वाराणसी पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019