Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Crime : नींद में सो रहे किसान की कुल्हाड़ी से हत्या, ट्यूबवेल पर मिली खून से सनी लाश

Asian News
UP Crime
X

UP Crime : अमेठी। जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक किसान की लहूलुहान लाश उसके ट्यूबवेल पर मिली। पूरे घिसई मजरे लीही गांव निवासी शिव प्रसाद (मध्य आयु) की अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के समय किसान ट्यूबवेल पर सो रहे थे।

UP Crime : परिजनों के मुताबिक, रोज की तरह शिव प्रसाद रात में खेत की रखवाली के लिए ट्यूबवेल पर सोने गए थे। सुबह जब घरवाले उन्हें जगाने पहुंचे तो खून से सनी लाश देख उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते गांव में खबर फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मोहनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

UP Crime : पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में धारदार हथियार से हमला किए जाने की पुष्टि हुई है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और आपसी रंजिश समेत सभी संभावित एंगल पर जांच की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019