Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP CRIME NEWS: प्यार में कातिल बनी बीवी, प्रेमी के संग मिलकर पति को पिलाई शराब, फिर दबा दिया गला...

Asian News
UP CRIME NEWS: प्यार में कातिल बनी बीवी, प्रेमी के संग मिलकर पति को पिलाई शराब, फिर दबा दिया गला...
X

UP CRIME NEWS: प्यार में कातिल बनी बीवी, प्रेमी के संग मिलकर पति को पिलाई शराब, फिर दबा दिया गला…

UP CRIME NEWS: लखनऊ। उत्तर प्रदेश के महराजगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। निचलौल थाना क्षेत्र के चर्चित नागेश्वर हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक नागेश्वर रौनियार की पत्नी नेहा रौनियार व उसके प्रेमी जितेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने मिलकर पहले नागेश्वर को शराब पिलाई फिर गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद नागेश्वर के शव को सड़क पर फेंककर हादसा दिखाने की कोशिश की गई।

UP CRIME NEWS: एसपी सोमेंद्र मीना ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 12/13 सितंबर की रात करीब 3 बजे सूचना मिली कि निचलौल थाना क्षेत्र के दमकी गैस एजेंसी के पास एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान नागेश्वर रौनियार के रूप में हुई। मृतक के पिता केशव राज रौनियार की तहरीर पर उसकी पत्नी नेहा व गांव के ही जितेंद्र पर केस दर्ज किया गया।

UP CRIME NEWS: नागेश्वर हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दोनों आरोपित 21 वर्षीय नेहा रौनियार और 20 वर्षीय जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में थाना निचलौल के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रत्नेश मौर्य, उपनिरीक्षक प्रधान यादव, रजनीश सिंह, विवेक राव, विवेक सिंह व महिला कांस्टेबल गुड़िया व पूजा शामिल रहे। आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।

UP CRIME NEWS: आरोपी जितेंद्र ने बताया कि नागेश्वर उसकी दुकान पर काम करता था। उसने एक लड़की का नंबर दिया था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। बाद में पता चला कि वह लड़की और कोई नहीं बल्कि नागेश्वर की पत्नी नेहा है। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन नागेश्वर आड़े आ रहा था। इसी वजह से दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019