Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Crime News : मायके आई युवती ने फांसी के फंदे पर लटक कर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

UP Crime News
X

UP Crime News

UP Crime News : यूपी के कौशाम्बी जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में मायके आई युवती ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी,युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया,घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

मामला करारी थाना क्षेत्र के अगियौना गांव का है जहा के निवासी बच्चा लाल की पुत्री कल्पना की शादी चार माह पहले मोकीमपुर निवासी उमेश कुमार के साथ हुई थी।

पुलिस को दिए गए तहरीर में पिता बच्चा लाल ने बताया कि हैसियत के हिंसाब से उसने दहेज दिया था। आरोप है कि पति शादी के बाद से अतिरिक्त दहेज के लिए उसे लगातार प्रताड़ित करते थे।

UP Crime News

उन्होंने बताया कि दो दिन पहले युवती अपने मायके आई हुई थी जहाँ पर सोमवार की शाम को युवती ने सुना घर देखकर कमरे में फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी है।

इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पिता ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019