Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Crime : शादी की जिद बनी मौत का कारण! प्रेमी ने नर्स की हत्या कर गन्ने के खेत में दफनाया शव

UP Crime : शादी की जिद बनी मौत का कारण! प्रेमी ने नर्स की हत्या कर गन्ने के खेत में दफनाया शव
X

UP Crime: Insistence on marriage leads to death! Lover murders nurse and buries her body in a sugarcane field.

UP Crime : बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में प्रेम संबंध, विश्वासघात और हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुंबई में नर्स के रूप में काम करने वाली एक महिला की कथित तौर पर उसके प्रेमी ने हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।

UP Crime : मृतिका सना मुंबई के ओशिवाडा क्षेत्र में रहती थी और अस्पताल में नर्स थी। बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र के सैफपुर गांव निवासी फैसल मुंबई में सैलून और स्पा से जुड़ा काम करता था। वहीं दोनों की मुलाकात हुई और प्रेम संबंध शुरू हुए। बताया जा रहा है कि सना ने फैसल से शादी की उम्मीद में अपने पति से तलाक ले लिया था और अपने बेटे के साथ अलग रह रही थी।

UP Crime : जांच में सामने आया है कि सना लगातार फैसल पर शादी का दबाव बना रही थी। आरोप है कि उसने भरोसे में आकर फैसल को नकदी और जेवर भी दिए थे। बकरीद के दौरान फैसल अपने गांव बिजनौर आया तो सना भी मुंबई से वहां पहुंच गई। परिवार से मिलवाने और शादी तय करने की मांग को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

UP Crime : पुलिस के अनुसार फैसल सना को बाइक पर मंडावर क्षेत्र के जंगल की ओर ले गया। वहां शादी को लेकर फिर कहासुनी हुई और आरोप है कि गुस्से में उसने सना का गला घोंट दिया। इसके बाद शव को गन्ने के खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया और खुद वापस मुंबई लौट गया ताकि उस पर शक न हो।

UP Crime : जब सना लापता हुई और उसका फोन बंद मिला तो परिजनों ने मुंबई में रिपोर्ट दर्ज कराई। कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच में उसकी आखिरी लोकेशन बिजनौर मिली। मुंबई पुलिस ने फैसल को हिरासत में लिया। पूछताछ में कथित तौर पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर बिजनौर पुलिस ने गन्ने के खेत से शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019