Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Crime : प्रयागराज में दिल दहला देने वाला ट्रिपल मर्डर, बेटे ने पिता सहित तीन की हत्या कर कुएं में फेंकी लाश

UP Crime
X

UP Crime

UP Crime : प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। मऊआइमा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही परिवार के तीन सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर उनके शव कुएं में फेंक दिए। मृतकों में आरोपी का पिता, उसकी 21 वर्षीय बहन और 14 वर्षीय भांजी शामिल हैं।

UP Crime : जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम मुकेश बताया जा रहा है। उसने तीनों को अलग-अलग समय पर अगवा कर हत्या की और फिर शवों को कुएं में फेंक दिया। यह वारदात तीन दिनों के भीतर अंजाम दी गई। दो जनवरी से तीनों लापता थे, जिसके बाद परिजनों ने मऊआइमा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी।

UP Crime : सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कुएं से तीनों शवों को बाहर निकाला। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

UP Crime : घटना के बाद से आरोपी मुकेश फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019