Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Crime : होटल में प्रेमिका ने हथौड़े से प्रेमी का सिर फोड़ा, फिर गला काटकर की हत्या, आरोपिया गिरफ्तार

UP Crime
X

UP Crime : आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार दोपहर एक सनसनीखेज हत्याकांड ने सभी को झकझोर कर रख दिया। इटौरा थाना क्षेत्र के एक होटल में शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला ने पहले हथौड़े से सिर पर वार कर प्रेमी को अचेत किया, फिर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करते हुए उसका गला काट दिया।

UP Crime : जानकारी के अनुसार, दोनों सुबह ही होटल पहुंचे थे और तीसरी मंजिल पर कमरा बुक किया था। मृतक की पहचान फतेहपुर सीकरी निवासी बिल्लो के रूप में हुई है, जबकि आरोपी महिला प्रीति ककुआ की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों के बीच अवैध संबंध थे और होटल के कमरे में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो खूनी वारदात में बदल गया।

UP Crime : घटना के बाद महिला कमरे में ही बैठकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी “मैंने उसे मार डाला।” दरवाजा खुला होने के कारण होटल स्टाफ ने चीखें सुनीं और मौके पर पहुंचते ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक आरोपी महिला शव के पास ही मौजूद रही, जिसे हिरासत में ले लिया गया है।

UP Crime : प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला शादीशुदा है और एक बच्चे की मां है। दोनों का रिश्ता मामा-भांजी का बताया जा रहा है। महिला पूरी योजना के साथ आई थी। उसके बैग में पहले से हथौड़ा और धारदार हथियार मौजूद थे, जिससे अंदेशा है कि हत्या पहले से प्लान की गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019