Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Crime : दोस्ती बनी मौत की वजह, ‘हादसे’ के पीछे निकली खौफनाक साजिश, ऐसे खुली आरोपियों की पोल

UP Crime: Friendship becomes cause of death, a horrific conspiracy behind the accident, this is how the accused are exposed.
X

UP Crime: Friendship becomes cause of death, a horrific conspiracy behind the ‘accident’, this is how the accused are exposed.

UP Crime : नोएडा। नोएडा में छत से गिरकर युवक की मौत का मामला अब सनसनीखेज हत्या में बदल गया है। शुरुआती जांच में हादसा मानी जा रही घटना में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोप है कि अवैध संबंध के शक में मकान मालिक ने युवक और उसकी महिला मित्र को रातभर बेरहमी से पीटा, जिसके बाद जान बचाने के लिए दोनों को तीसरी मंजिल से छलांग लगानी पड़ी।

UP Crime : मृतक युवक की पहचान मेरठ निवासी पुनीत के रूप में हुई है, जबकि उसकी दोस्त विद्या गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। आरोप है कि मकान मालिक हितेश राणा को अपनी पत्नी और पुनीत की दोस्ती पर शक था। इसी विवाद को लेकर पुनीत को समझौते और माफी के बहाने घर बुलाया गया था।

UP Crime : परिजनों का दावा है कि घर पहुंचते ही पुनीत और उसकी दोस्त को बंधक बना लिया गया। दोनों के साथ हॉकी से मारपीट की गई और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। यहां तक कि पुनीत ने माफी मांगते हुए अपना सिम कार्ड तक तोड़ दिया, लेकिन आरोपियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

UP Crime : बताया जा रहा है कि देर रात दोनों किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर छत की ओर भागे, लेकिन पीछे से हमला और मौत का डर देखकर तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इस दौरान पुनीत की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019