Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
UP Crime : मेरठ में BSF जवान की सरेआम गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

UP Crime : मेरठ। मेरठ के थाना इंचौली क्षेत्र के धनपुर गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां Border Security Force (BSF) के जवान की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
UP Crime : मृतक की पहचान नैन सिंह के रूप में हुई है, जिन्हें सिर में गोली मारी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पड़ोसियों के साथ हुए विवाद के बाद यह वारदात अंजाम दी गई। हमलावरों ने दिनदहाड़े गोली चलाकर जवान की हत्या की और मौके से फरार हो गए।
UP Crime : घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है, साथ ही इलाके में आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
Next Story


