Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Crime : पेड़ के नीचे झाड़ियों में मिली खून से सनी युवती की लाश, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

UP Crime : बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में जंगल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नजसपुरा थाना क्षेत्र के तरौड़ा गांव के जंगल में पेड़ के नीचे झाड़ियों के बीच एक युवती की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। युवती के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए हमले के कई निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका गहराती जा रही है।

UP Crime : घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब कुछ चरवाहे जंगल में मवेशी चराने पहुंचे। झाड़ियों के पास पड़े शव पर नजर पड़ते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही नजसपुरा थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए।

UP Crime : पुलिस की शुरुआती जांच में युवती के शरीर पर गहरे घाव पाए गए हैं। घटनास्थल के आसपास खून के छींटे भी मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती की बेरहमी से हत्या की गई और शव को जंगल में फेंक दिया गया।

UP Crime : मृतका की उम्र करीब 25 साल के आसपास बताई जा रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है और हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और वारदात की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019